HomeLatest NewsJammu: भगवती नगर में चला सैनिटाइजेशन अभियान, कोरोना महामारी से भी अवगत...

Jammu: भगवती नगर में चला सैनिटाइजेशन अभियान, कोरोना महामारी से भी अवगत कराया

कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए कॉरपोरेटर प्रमोद कपाही ने वार्ड नंबर 14, भगवती नगर में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया। इसके अलावा लोगों को जागरुक भी किया गया कि वे काेरोना महामारी को हल्के में न लें तथा बहुत जरूरी हो तो ही घरों से बाहर निकलें।

कपाही ने कहा कि कोरोना महामारी से शायद ही कोई परिवार बचा होगा जो प्रभावित नहीं हुआ है। अब ऐसा नहीं होना चाहिए। हम सभी को जागरुक होते हुए कोविड दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए ताकि इससे बचा जा सके। इस दौरान वार्ड नंबर 14, भगवती नगर के विभिन्न मुहल्लों की गलियों में सैनिटाइजेशन करवाई गई। इस दौरान कपाही ने वार्ड वासियों से भेंट भी की और उनकी समस्याओं को सुना।

कपाही ने कहा कि लोगों को बेहतर सेवाएं देने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। कोरोना के कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी है। अब ऐसा नही होना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि हम सभी सावधानी बरतें। सावधानी में ही सुरक्षा है। निगम की टीम के साथ मुहल्लों में पहुंच कर उन्होंने सैनिटाइजेशन करवाई। उन्होंने लोगों से कहा कि वे अपने घरों के आसपास सफाई रखें। नगर निगम का सहयोग करें ताकि शहर को साफ-सुथरा बनाया जा सके।

वार्ड में विकास कार्यों को गति प्रदान की गई है। कोरोना के चलते काफी दिक्कतें हुई हैं। विकास कार्य भी प्रभावित हुए हैं। लिहाजा जरूरी है कि हम सभी आगे आएं और निगम का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि भगवती नगर में पार्किंग की समस्या का समाधान करने की दिशा में कदम बढ़ाने के साथ गलियों, नालियों के निर्माण कार्य तेज किए गए हैं। पिछले एक अढ़ाई साल में हमने बहुत से विकास कार्य किए और काफी शेष भी हैं। कोशिश की जाएगी कि सभी कार्यों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।  

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments