Jammu

Development of Jammu : मेयर ने जम्मू के परेड ग्राउंड में विकास कार्यों को शुरू करवाया

शहर वासियों को बेहतर विकास देने की दिशा में और कदम बढ़ाते हुए मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड में विभिन्न विकास कार्यों का शुरू करवाया। यह कार्य मेरा शहर, मेरी शान कार्यक्रम के अंतर्गत किया जा रहा है। मेयर ने कहा कि वार्ड नंबर 10 के अधीन आने वाले परेड ग्राउंड को अपग्रेड करने के अलावा साथ लगते पुलिस कंट्रोल रूम की नाली, चारदीवारी, परेड ग्राउंड में दर्शकों के बैठने के लिए जगह, ग्राउंड में घास लगाने, परेड ग्राउंड का एंट्रेंस ग्रेट, सेनेटरी कम्पलेक्स की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इतना ही नहीं दर्शकों के बैठने वाले स्थान पर शेड भी बनाए जाएंगे ताकि उन्हें छाया मिल सके। मेयर ने कहा कि इस कार्य पर करीब 99 लाख रुपये की लागत आएगी।

यह पैसा सरकार ने जारी किया है। संबंधित काॅरपोरेटर के प्रयासों से परेड ग्राउंड की हालत सुधरने जा रही है। उन्होंने संबंधित इंजीनियरों को निर्देश दिए कि वह निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखते हुए इन्हें निर्धारित समय में पूरा करवाएं। संबंधित कॉरपोरेटर और लोगों की देखरेख में कार्य करें। उन्हें संतोष होना चाहिए। कोई भी त्रूटि नहीं रहनी चाहिए। इन कार्यों के होने के बाद परेड ग्राउंड में खेलने वालों के अलावा सैर करने आने वालों को काफी राहत मिलेगी।

इस मौके पर डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा, पूर्व मंत्री प्रिया सेठी, भाजपा उपप्रधान युद्धवीर सेठी, पब्लिक हेल्थ एंड सेनिटेशन कमेटी के चेयरमैन नरेंद्र सिंह जम्वाल, सोशल जस्टिस कमेटी के चेयरमैन कुलदीप सिंह, कॉरपोरेटर अनिल मासूम, भाजपा जिला प्रधान विनय गुप्ता, मंडल प्रधान प्रवीण केरनी अरुण सेठी, विपिन शर्मा, सुभाष आनंद, सुरेश भारती आदि मौजूद थे।

इससे पहले मेयर ने वार्ड नंबर 33 में अप्पर शिव नगर में ओम पैलेस के नजदीक 3.30 लाख रुपये की लागत से गली में टाइल डालने का काम शुरू करवा कर लोगों की एक लंबित मांग को पूरा किया। इस मौके पर एइइ आशीष भसीन, जेई सुशील मगोत्रा, राज कुमार शर्मा, शमशेर सिंह, कृष्ण वर्मा, बलविंद्र कुमार, नसीब राज, कर्ण शर्मा आदि मौजूद थे।

More From Jammu

View category

Leave a comment

Your email address will not be published.