HomeLatest Newsचेतावनी : सलाल पावर स्टेशन ने चिनाब नदी का जल-स्तर बढ़ने के...

चेतावनी : सलाल पावर स्टेशन ने चिनाब नदी का जल-स्तर बढ़ने के संबंध में आगाह किया.

चेतावनी : सलाल पावर स्टेशन ने चिनाब नदी का जल-स्तर बढ़ने के संबंध में आगाह किया.

रियासी बिंपल सिंह : रियासी जिले में स्थित एनएचपीसी सलाल पावर स्टेशन (690 मेगावाट) के द्वारा सर्व-साधारण को सूचित किया जाता है कि वर्तमान में मौसम परिवर्तन (ग्रीष्म और मानसून ऋतु आने पर) के कारण “चिनाब” नदी का जल-स्तर लगातार बढ़ रहा है, और आने वाले दिनों में मानसून के शुरुवात से पानी के अधिक प्रवाह के कारण बांध के ऊपरी इलाकों (Up-stream) एवं निचले इलाकों (Down-stream) में चिनाब नदी का जल-स्तर जून’2021 से अक्टूबर’2021 माह तक कभी भी अचानक घट-बढ़ सकता है। जिससे नदी में अप्रत्याशित रूप से पानी की ऊंची लहरों के उत्पन्न होने की संभावना है ।
अत: उपरोक्त को ध्यान में रखते हुये सर्व-साधारण एवं स्थानीय जनों से अनुरोध है कि वे सतर्क रहते हुये सावधानी बरतें और चिनाब नदी के किनारे न जाएं साथ ही मवेशियों को भी नदी के किनारों से दूर रखें तथा किसी भी हाल में असुरक्षित स्थान व माध्यमों से नदी को पार करने का खतरा न उठाए । ताकि इससे, किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान होने के खतरे से बचा जा सके ।
इस संबंध में सलाल पावर स्टेशन प्रबंधन ने यह भी अनुरोध किया है कि सतर्क रहते हुये पावर हाउस/बांध से पानी छोड़ने के पूर्व चेतावनी के रूप में बजाए जा रहे “सायरन” के आवाज की तरफ भी विशेष ध्यान देते हुये सजग और सुरक्षित रहें । साथ ही सलाल पावर स्टेशन द्वारा विभिन्न स्थलों पर लगाए गए “चेतावनी” बोर्ड पर लिखे निर्देशों का भी पालन करें । यह भी उल्लेखनीय है कि इस परिपेक्ष में यदि किसी भी प्रकार का जान-माल का नुकसान होता है तो इसके लिए एनएचपीसी सलाल पावर स्टेशन प्रबंधन जिम्मेदार नहीं होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments