Corona Curfew in Jammu: Police recovered 21 lakh rupees from violators of Corona curfew
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों से जम्मू पुलिस सख्ती से पेश आ रही है। जम्मू पुलिस का कहना है कि वे सड़कों पर लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात है और लोग बिना बजह घरों से ना निकले। केवल आवश्यक सेवाओं जुड़े लोग ही अपने घरों से निकले या फिर मेडिकल इमरजेंसी होने पर ही लोग बाहर आए।
जम्मू पुलिस ने बीते 2 माह (एक अप्रैल से 27 मई तक) में सख्त रुख अपनाते हुए कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों से निपटा है। जम्मू पुलिस ने इस दौरान 375 मामले जिला के विरुद्ध पुलिस थानों में दर्ज किए हैं। यह मामले उन लोगों पर दर्ज हुए है जिन्होंने जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देश का उल्लंघन किया है।
कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वाले 476 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कोर्ट में चालान भी पेश कर दिया। इसके अलावा पुलिस ने बिना मास्क के घूम रहे 4635 लोगों के चालान काटे। उनसे मौके पर ही 20,85,000 रुपये जुर्माने के तौर पर वसूल लिए।
- जम्मू पुलिस ना केवल कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों से सख्ती से पेश आ रही है, बल्कि जरूरत लोगों की मदद करने के लिए भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही। जरूरतमंद लोगों तक पुलिस राशन और दवाइयां भी पहुंचा रही है। इतना ही लोगों को घर बैठे कानूनी सलाह भी दी जा रही है। ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाने पर कार्रवाई करने के साथ लोगों को यह भी जानकारी दी जा रही है कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर क्या कार्रवाई की है। लोगों के सहयोग से ही महामारी की स्थिति से निपटा जा सकता है। – एसएसपी जम्मू चंदन कोहली


