HomeLocal NewsJammuKashmir: Two children died after few hours of vaccination in Budgam, investigation...

Kashmir: Two children died after few hours of vaccination in Budgam, investigation begins

Kashmir: Two children died after few hours of vaccination in Budgam, investigation begins

कश्मीर के बडगाम जिले में टीकाकरण के कुछ घंटों के बाद दो दिनों में दो बच्चों की मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर दोनों बच्चों की मौत के कारणों की जांच कीवाई जा रही है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि मौत किससे हुई है, इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

यह मामला बडगाम जिले के सोईबाग क्षेत्र में 47 दिनों के एक बच्चे की मौत का है। बच्चे के परिजन अपने बच्चे की रूटीन वैक्सीनेशन करवाने के लिए प्राथमिक चिकित्सा केंद्र ले गए थे। टीकाकरण के बाद वे उसे घर ले आए।  कुछ घंटों के बाद ही बच्चे की तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे जीबी पंत अस्पताल में ले आए। परंतु इलाज के दौरान वहां पर बच्चे की मौत हो गई।

इसी क्षेत्र में एक दिन पहले भी एक बच्चे की मौत हुई थी। 45 दिन के बच्चे जियान अहमद मीर की भी टीकाकरण के कुछ घंटों के बाद मौत हुई। बडगाम के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी तजमुल हुसैन के अनुसार दोनों बच्चो को टीकाकरण के बाद कुछ देर के लिए निगरानी में रखा गया था। बच्चे को घर में ले जाने के बाद कोई समस्या हुई। डाक्टरों ने उसे जीबी पंत अस्पताल में रेफर किया जहां पर उसकी मौत हुई। दूसरे बच्चे को एक दिन पहले समस्या हुई। कार्डियक रेस्ट से उसकी मौत हुई। हालांकि दोनों बच्चों की मौत का टीकाकरण से कोई संबंध है या नहीं, इसकी जांच करवाई जा रही है।

बडगाम में 50 बेड क्षमता वाले कोविड केयर सेंटर का उद्घाटन: डीसी बडगाम शाहबाज अहमद ने उपजिला अस्पताल नागाम, चडूरा में 50 बेड की क्षमता वाले कोविड केंयर सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में कोविड केयर सेेंटर के अलावा 30 बिस्तरों की क्षमता के साथ बच्चों के विशेष चिकित्सा वार्ड की सुविधा भी तैयार की गई है। यह वार्ड कोरोना की तीसरी लहर या बच्चों के कोविड संक्रमित होने की आशंका के चलते तैयार की गई है। ताकि जरूरत पड़ने पर बच्चों को बेहतर सुविधा मिल सके।

इस दौरान डीसी बडगाम ने क्षेत्र में कोविड मरीजों के लिए काम कर रही गैर सरकारी संस्था के-4 की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि उन्होंने कोविड मरीजों को राहत प्रदान करने के लिए 18 आक्सीजन कंसनट्रेटर प्रदान किए। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने के बाद अब कोविड संक्रमित मरीजों में कमी आ रही है। यह राहत देने वाली बात है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments